सुर्ख़ियों में रहा था होटवार जेल में युवती के साथ दुष्कर्म की बातें, जेल से बहार आते ही बोली- 'नहीं हुआ कोई भी गलत कार्य'
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बीते दिनो होटवार जेल सुर्खियों में रहा, जेल में कैद युवती के साथ दुष्कर्म की बातें जेल से बाहर आई. मामले में नेता प्रतिपक्ष ने भी प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए. हालांकि, मामले में युवती के द्वारा ही आज सच सामने लाया गया, जिसमें युवती ने बड़ा खुलासा कर दिया. ब्राउन शुगर पैडलिंग के मामले में महिला रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद थी. इसी दरम्यान महिला के साथ जेल में दुष्कर्म और गर्भवती होने की खबरें उड़ी. मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी गंभीर आरोप जेल प्रबन्धन पर लगाए थे. जिसके बाद मामले को कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था. हालांकि, आज जब युवती जेल से जमानत पर बाहर आई तो उसने कहा कि उसके साथ कोई भी गलत कार्य नहीं हुआ. जेल के अंदर किसी तरह की कोई अनैतिक कार्य नहीं हुआ और न ही उसने कोई शिकायत कहीं पर दर्ज कराई है. युवती ने स्पष्ट किया कि जेल के अंदर इस तरह की चीज होना संभव ही नहीं. युवती का कहना है इस तरह का आरोप किस तरह बाहर आया, इसकी जानकारी उसे भी नहीं है. वहीं, युवती की मां ने भी कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत नहीं हुआ. यह भी पढ़ें- रांची में नशे के सौदागरों पर नकेल, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार