गढ़वा में अक्षरा सिंह का जलवा, कहा- अभी राजनीति नहीं, सिर्फ करियर पर ध्यान
अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत गढ़वा/डेस्क: भोजपुरी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह निजी कार्यक्रम में शिरकत करने गढ़वा पहुंची. इस दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल वह राजनीति से दूर हैं और उनका पूरा फोकस सिर्फ अपने काम पर है. उन्होंने कहा, “क्या आपको मेरा यह काम पसंद नहीं है? मेरा ध्यान केवल अपने करियर और कामों पर है. इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होना मुझे पसंद है.”
अक्षरा सिंह ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि उनकी एक अपकमिंग मूवी आने वाली है, जिसका नाम "हमको संडे को फिल्म दिखाएंगे कि नहीं" है. उन्होंने बताया कि यह एक बहुत अच्छी फिल्म है और इसके गाने भी काफी शानदार है. इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने गीत की दो पंक्तियां भी गुनगुनाईं. उन्होंने कहा कि वह इससे पहले भी गढ़वा आ चुकी हैं और यहां आकर उन्हें हमेशा अच्छा लगता है. उन्होंने कहा, “गढ़वा के लोगों से मुझे बहुत प्यार मिलता है." अक्षरा सिंह आज गढ़वा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कई गानों पर डांस किया और गीत भी गाए. उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
यह भी पढ़े: हजारीबाग: यौन शोषण का आरोपी हेडमास्टर 7 दिन से फरार, पुलिस की छापेमारी जारी