आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत
प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.
भरनो/डेस्क: भरनो के स्कूल चौक के समीप गुरुवार को आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया.गुमला के रायडीह स्थित मारदा में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल होने के लिए रांची से उनका काफिला सड़क मार्ग से निकला,इस दौरान भरनो के स्कूल चौक के समीप सुदेश महतो का भव्य स्वागत आजसू पार्टी प्रखण्ड अध्यक्ष मशही प्रकाश बड़ा एवं जिला उपाध्यक्ष मंदीप महली की अगुवाई में आजसू कार्यकर्ता,भाजपा कार्यकर्ता एवं झारखण्ड आंदोलनकारी सहित आम जनता द्वारा किया गया.जहां सुदेश महतो जिंदाबाद,आजसू पार्टी ज़िंदाबाद के नारे लगाये गये.
इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कार्यकताओं एवं समर्थकों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पार्टी संगठन को मजबूत बनने के लिए कार्य करने की अपील की.इसके बाद आजसू सुप्रीमो गुमला के लिए निकले.इस मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष मंदीप महली,प्रखण्ड अध्यक्ष मशही प्रकाश बड़ा,वीरेंद्र राम महली,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,भोला प्रसाद केशरी, हरि शंकर शाही,प्रदीप केशरी,पीके सिंह,मुरारी केशरी,मुन्ना शाही,अब्बास मियां,साबिल खान,मुरल राम,लखेश्वर सिंह,सत्यनाथ महली,कृष्णा महली,बादल शाही,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: जनहितकारी और जवाबदेह नगर प्रशासन के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध - भूपेंद्र मरावी