राजगंज में खड़े वाहन से टकराया 407 मालवाहक वाहन, चालक बाल-बाल बचा
न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र के गोल्डन पेट्रोल पंप के समीप जीटी रोड स्थित दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन मुख्य मार्ग पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक 407 मालवाहक वाहन सड़क पर खड़े एक वाहन से टकरा गया. इस दुर्घटना में 407 वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 407 मालवाहक वाहन राजगंज की ओर से बरवाअड्डा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान गोल्डन पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े एक वाहन से उसकी टक्कर हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा काफी जोरदार था, लेकिन चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया.
बताया जाता है कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. वहीं, जिस वाहन से टक्कर हुई, वह घटना के बाद वहां से चला गया.
घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि किसी के हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली.
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट में 61 लॉ अफसरों की बहाली का विज्ञापन जारी, 11 अगस्त तक सिर्फ ऑनलाइन होगा आवेदन