झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के विधि विभाग ने अच्युत केशव को झारखंड उच्च न्यायालाय, रांची में अपर महाधिवक्ता बनाए जाने का ऐलान किया है. विधि विभाग ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है.  अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय में झारखंड सरकार का पक्ष रखने के लिए गठित विधि पदाधिकारियों के पैनल में अपर महाधिवक्ता संख्या 5 के पद पर नियुक्त अच्युत केशव, अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय के पद को उत्क्रमित करते हुए वरीय अपर महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया जाता है.

यह भी पढ़ें: हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी