थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के बीयर जंघा गांव

चंदवा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गया जेल

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत  चंदवा/डेस्क: थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के बीयर जंघा गांव में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बीयर जंघा गांव निवासी दिलीप भुइयां ने अपनी पत्नी शेम्पू देवी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी दिलीप भुइयां ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. इसके बाद चंदवा थाना में कांड संख्या-119/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी दिलीप भुइयां, पिता- स्वर्गीय महेश भुइयां को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है. छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी अंजन राय सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.