गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में एक दर्दनाक
कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
भरत मंडल/न्यूज11 भारत गांडेय/डेस्क: गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हरि वर्मा की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार हरि वर्मा अपने पुराने घर मोहनडीह आए हुए थे. शाम को नए घर ताराटांड़ लौटने से पहले वे अपने कटहल के पेड़ से कटहल तोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक एक भारी कटहल उनके सिर पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गांडेय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.