झारखंड
निलंबित IAS विनय चौबे के रिश्तेदारों से ACB ने की पूछताछ, कई घंटों तक हुआ सवाल-जवाब
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईएएस विनय चौबे के रिश्तेदारों से पूछताछ की गई. विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी और ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी से कई घंटों तक सवाल-जवाब हुए, जिनमें एसीबी ने उनके सामने विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की. कथित कमीशन की रकम को लेकर भी सवाल पूछे गए, लेकिन एसीबी के प्रश्नों पर दोनों ने गोलमोल जवाब दिए. पूछताछ के दौरान उन्होंने कमीशन से जुड़े पैसों की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई. एसीबी आगे भी दोनों से पूछताछ कर सकती है. ये भी पढ़ें- लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर से मत्स्य पालन की हुई शुरुआत, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 40 केज का किया उदघाटन