झारखंड
सेल सिटी के रहने वाली एक युवती ने धुर्वा डैम में की आत्महत्या, BIT की थी छात्रा
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया (धुर्वा) डैम में सेल सिटी के रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान BIT की छात्रा निमिषा झा के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि छात्रा सेल सिटी पुंदाग की रहने वाली थी. पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मामले की जांच जारी है. ये भी पढ़ें- ED की SBI बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार की 98 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क