झारखंड

लोहरदगा में 8 दिन से युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

न्यूज11 भारत लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के रघुटोली से एक युवती के बीते 16 अप्रैल से लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो टोली निवासी 19 वर्षीय अंजलि कुमारी पिता बंदे उरांव के लापता होने को लेकर लोहरदगा सदर थाना में सन्हा दर्ज कराते हुए खोजबीन की गुहार लगाई गई है. मामले को लेकर लापता युवती की मां सुमति उरांव ने बताया कि अंजलि कुमारी मानसिक रूप से कमजोर है और वह लोहरदगा के रघुटोली में मंजू मिंज के घर रहकर काम करती थी. 

16 अप्रैल को वह अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से लगातार आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है, बावजूद इसके युवती का कोई पता नहीं चल सका है. सुमति उरांव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को अंजलि कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या मोबाइल नम्बर 7367029653 पर परिजनों को सूचित करें. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बरही में दिनदहाड़े बड़ी बैंक डकैती, करोड़ों का सोना और 5 लाख कैश ले उड़े अपराधी