गावां प्रखंड स्थित पिहरा में गत गुरुवार को घायल यु

गावां में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान रांची में मौत, मातम

संदीप बरनवाल/न्यूज11 भारत  गावां/डेस्क: गावां प्रखंड स्थित पिहरा में गत गुरुवार को घायल युवक महेन्द्र सिंह पिता स्व छोटू सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. उक्त युवक सोमवार को मानपुर से पैदल अपने घर खम्हरवा जा रहा था. मानपुर तुरिया टोला के पास तेज गति से जा रहे एक दोपहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि बाइक सवार उसे लगभग 15 मिटर तक घसिटता चला गया. गंभिर स्थिति में घायल युवक को इलाज के लिए कोडरमा ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.युवक का शव गुरुवार को गांव आते ही परिजनों व क्षेत्र में मातम छा गया.युवक अपने पिता का एकलौता संतान था. उसे तीन पुत्री व पुत्र है.