झारखंड

नामकुम के IPH प्रेक्षागृह में कार्यशाला का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: रांची के नामकुम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व चिकित्सकों ने लिया हिस्सा लिया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने टेलीमेडिसिन को लेकर अपनी जानकारी साझा करते हुए टेलीमेडिसिन को वरदान बताया है. अभी तक इसका फायदा 37 लाख लोगों को तक पहुंच चुका है. इसके तहत 37 लाख लोगों को सेवा और गुणवत्ता पहुंचाया गया है. 

मंत्री का दावा किया कि राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार योजना का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश सभी को दिया गया है. AI व रोबोटिक तकनीक से सटीक इलाज, डिजिटल टेलीमेडिसिन को बढ़ावा  मिलेगा. इसके साथ ही विदेश से भी इलाज संभव जो सकेगा. डॉक्टर-मरीज की पूरी जानकारी भी डिजिटल की जाएगी. अपनी बातों को आगे रखते हुए मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही काम में लापरवाही नहीं, दबाव में काम न करने की सभी को सख्त हिदायत दी गई है. मुझे तो जंग लगा विभाग मिला था. जिसे मैंने 4 साल की कड़ी मेहनत से पूरी व्यवस्था को दुरुस्त किया है. अभी भी काम बाकी है. मैं और भी बेहतर करूंगा.

यह भी पढ़ें: रांची के जगन्नाथपुर में बुजुर्ग के साथ छिनतई, एक आरोपी गिरफ्तार