झारखंड

गोमिया में जमीन संबंधित मामले में न्याय की आस लिए महिला अपने बच्चों के साथ बैठी भूख हड़ताल पर

मिथलेश कुमार/न्यूज11  भारत

बेरमो/डेस्क: बेरमो अनुमंडल स्थित गोमिया प्रखंड क्षेत्र के पलिहारी गुरुडीह पंचायत की महिला रेखा देवी अपने बच्चों के साथ अपनी जमीन पर हक और अधिकार की आस को लेकर गोमिया अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई. इस संबंध में महिला रेखा देवी ने बताया कि उनकी पुर्वजों की जमीन को कुछ भू-माफियाओं के द्वारा अन्य लोगों से गलत तरीके से रजिस्ट्री करवा लिया गया है,जिसका हम सब विरोध करते हैं. बताया कि अगर न्याय नहीं मिला तो बाल बच्चों के साथ आत्महत्या करने पर विवश हो जाएंगे. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी आफताब आलम ने महिला को न्याय का भरोसा दिलाते हुए भूख हड़ताल तुड़वाया.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद शहर के मुनि सिंह चौक के समीप आरसीसी नाली निर्माण का हुआ शिलान्यास