धनबाद और गोड्डा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में

8 और 9 जून को Indian Youth Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का दो दिवसीय झारखंड दौरा प्रस्तावित

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का 8 और 9 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरा प्रस्तावित है. इस दौरान वे धनबाद और गोड्डा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून को धनबाद में यूथ कांग्रेस की ओर से एक विशाल "हल्ला बोल" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में NEET पेपर लीक मामले, बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. कार्यक्रम में IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब मुख्य रूप से शामिल होंगे. वहीं, 9 जून को गोड्डा में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड के. रवि कुमार ने SIR को लेकर जारी किया FAQs - part(I)