डकरा में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
डकरा/डेस्क: नीलांबर-पीतांबर सन शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, डकरा में महान समाज सुधारक एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निर्देशिका अनीता गंझू द्वारा सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई.
इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर निर्देशिका अनीता गंझू ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने समाज में शिक्षा के प्रसार, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा के लिए जीवन भर संघर्ष किया. उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने फातिमा शेख के साथ मिलकर बालिकाओं की शिक्षा के लिए कई विद्यालयों की स्थापना की तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई. विरोध और कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने मिशन को नहीं छोड़ा और शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया.
श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय की शिक्षिकाएं अनीता तिग्गा, सबा रहमत, कंचन कुमारी, आकृति कुमारी, पूनम एक्का, चम्पा, कलावती एक्का सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के प्रसार का संकल्प किया .
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, हुसैनाबाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार