पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी का कारण स्पष्ट

अग्रसेन भवन के समीप आपसी रंजिश में गोलीबारी, किशोर घायल, जांच में जुटी पुलिस

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे स्थित अग्रसेन भवन के पास आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में एक किशोर को गोली लग गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी के कारणों की स्पष्ट वजह और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था यूनियन कार्यालय परिसर से बस से बाबा नगरी के लिए हुआ रवाना