झारखंड

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग, 07 राउंड गोलीबारी से थर्राया इलाका

न्यूज11 भारत रांची/डेस्कः रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. 07 राउंड हुई फायरिंग से इलाका थर्राया हुआ है. बताया जा रहा है कि राहुल सिंह गिरोह के द्वारा फायरिंग की गई. फायरिंग के बाद भागते वक्त अपराधियों की बाइक हादसे की शिकार हुई. मौके से दो पिस्टल और बाइक भी बरामद हुआ है. व्यवसाई से राहुल सिंह गिरोह द्वारा रंगदारी मांगी गई थी. रंगदारी न देने पर फायरिंग की गई. मामले को लेकर धमकी की शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.  ये भी पढ़ें- India T20 World Cup Squad: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को जगह नहीं, ईशान किशन और रिंकू सिंह की एंट्री