ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा में हुई थी सड़क द

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बेहतर इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

न्यूज11 भारत सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि बिहार के दरभंगा निवासी सावन कुमार नामक युवक ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी गांव में किराए में रहकर मोबाइल कनेक्विटी कंपनी में कार्यकर्ता था. आज पहली सोमवार पर वह टुकूपानी के शिव मंदिर से पूजा कर बाइक पर अपने ऑफिस जा रहा था. इसी दौरान उसे एक ट्रेलर ट्रक उसे धक्का मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे तुरंत रिम्स रेफर कर दिया गया. हालांकि उसके परिचित लोग उसे राउरकेला के किसी बड़े अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस से जाने लगे. लेकिन रास्ते में हीं सावन कुमार की मृत्यु हो गई. जिसके बाद उनके शव को वापस लाकर सदर अस्पताल में रखा गया है. जहां पुलिस अग्रतर कार्रवाई करेगी.