झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत 

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: दामोदर घाटी निगम डीवीसी की ओर से स्वक्षता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डीवीसी बोकारो क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में कार्मल स्कूल बोकारो थर्मल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया.  यहां स्वक्ष भारत मिशन पर चित्र बनाना था. इस अवसर पर प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, मो उमर रसीद, विनय कुमार, विवेकानन्द कुमार, खेल शिक्षक शिबू प्रजापति आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर