सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख
न्यूज11 भारत
सरायकेला/डेस्क: सरायकेला जिले के कंदरवेरा डोबो मुख्य मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी की पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई, लेकिन भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि गाड़ी पर सवार चार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचा ली.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर कार सवारों को सतर्क किया, जिसके बाद सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल गये. इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और अग्निशमन विभाग को सूचना भी दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी. तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी.
इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. प्रारंभिक आशंका है कि भीषण गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी होगी, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है.
यह भी पढ़ें: बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल