एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं
संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के पांकी प्रखंड के बिहरा गांव की एक छात्रा पिछले दो महीनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. बिहरा मध्य विद्यालय में वह कक्षा 7वीं की छात्रा है. परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जब वह घर से निकली थी, तो रास्ते में एक युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चले जाने की आशंका उसके घर के लोगों द्वारा जताई जा रही है.
घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है और न ही उसे बरामद किया जा सका है. इस स्थिति में परिजन बेहद परेशान और आक्रोशित हैं. इस संबंध में छात्रा की मां मुनेजा बीबी (पति मुख्तार मियां) ने उजेन्द्र उरांव के खिलाफ पांकी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
पिता के अनुसार, उनकी पुत्री अफसाना खातून 22 मई 2026 को स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में यह घटना घटी. परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला, जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया. पिता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही है. इसके बाद, पिता मुख्तार मियां ने जिले के पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उनकी नाबालिग पुत्री को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए.
यह भी पढ़ें: खलारी थाना के PCR चालक ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास