झारखंड
गावां के प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर राउरकेला में मौत,चेन्नई से लौटने के दौरान राउरकेला में हुआ हादसा
संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां प्रखंड स्थित पिहरा बढ़ईटोला निवासी 30 वर्षीय दिनेश मिस्त्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया है. उक्त युवक चेन्नई में रहकर मजदूरी करता था. रविवार को वह चेन्नई से अपने घर वापस आ रहा था इस बीच राउलकेला के पास चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई. बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया तो पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया. मृतक को दो छोटे छोटे पुत्र व पुत्री है दिनेश घर का अकेला कमाऊ सदस्य था, उसकी इस हादसे में मौत के बाद परिवार के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है. शव गांव पहुँचते ही क्षेत्र में पूरा मातम छा गया मृतक के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
यह भी पढ़ें: कांदरबेड़ा-डोबो-दोउमुहानी निर्माणाधीन फोरलेन की बदहाली से राहगीर परेशान, सड़क पर कई जगह है गहरे गड्ढे