चैंबर भवन में हुई स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप की बैठक, अग्निशमन सप्ताह के महत्व पर हुई चर्चा
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप की बैठक आज चैंबर भवन में हुई. बैठक में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक देशभर में मनाए गए अग्निशमन सप्ताह के महत्व पर चर्चा की गई. उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल ने कहा कि इसका उद्देश्य आमजन को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. बैठक में वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह पर विस्फोटक सामग्री से लदे जहाज में लगी आग में 400 कर्मियों के शहीद होने की घटना को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही 22 अप्रैल को मनाया जानेवाला विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने कहा कि धरती हमारी पोषक है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है. पौधरोपण को आवश्यक बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया गया. बैठक में चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल, सदस्य आनंद जालान, विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे. ये भी पढ़ें- DC मंजूनाथ भजन्त्री के दिशा-निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन