झारखंड

अनुमंडल कार्यालय, बुंडू के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक आहूत

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

बुंडू/डेस्क:  विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग एक्शन में है. इसके तहत वैसे घर जहां हाउस नंबर नहीं है वहां स्थानीय बीएलओ के द्वारा स्टीकर लगाकर नोशनल नंबर से चिन्हित किया जाएगा. वहीं सभी घरों पर बीएलओ से संबंधित जानकारी के लिए स्टीकर लगाए जाएंगे 

सोमवार को अनुमंडल कार्यालय, बुंडू के सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह -अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू के अध्यक्षता में  सभी बीएलओ सुपरवाइजर के साथ निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक आहूत की गई. बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी - सह- अंचल अधिकारी, बुंडू एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी - सह- अंचल अधिकारी, तमाड़ भी उपस्थित थे.    इस दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह -अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू किस्टो कुमार बेसरा ने निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य में चल रहे मतदान केंद्रों के युक्तीकरण के समय पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि एक घर में रहने वाले मतदाताओं का एक ही स्थान पर मतदान केंद्र हो  

 घर-घर लगेंगे बीएलओ की जानकारी संबंधित स्टीकर 

आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ की जानकारी के लिए मतदाताओं के घरों पर स्टीकर लगाए जाने हैं. जिससे मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क स्थापित करने में सुविधा हो सके.उन्होंने कहा कि मतदाता के घरों पर लगाए जाने वाले स्टीकर पर उक्त मकान का मकान संख्या अंकित करना अनिवार्य है. वैसे मकान जिनका हाउस नंबर नहीं हैं, उसे नोशनल नंबर देकर अवश्य चिन्हित करें, ताकि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में सहायता प्राप्त हो सके .

यह भी पढ़ें: निंद्रा कारीटांड में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत गौरव स्मृति महोत्सव संपन्न