झारखंड
बरही के चोरदाहा पुल पर भीषण सड़क दुर्घटना, जोरदार टक्कर में कंटेनर चालक केबिन में फंसा
वीरेंद्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: बरही के चोरदाहा पुल पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. चौपारण थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार सीमा पर चोरदाहा पुल के पास एक कैंटर ने दूसरी ट्रक को जोरदार टक्कर मारी है. इस भिड़ंत में कंटेनर चालक केबिन में ही फंस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों और एनएचआई के एंबुलेंस अधिकारी ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए चौपारण स्वास्थ्य केंद्र भेजा. घटना की सूचना चौपारण थाना और बाराचट्टी थाना को दिया गयी. मौके पर चोरदाहा पिकेट प्रभारी नीतीश पहुंचे और हादसे का जायजा लिया.
यह भी पढ़ें: गावां के माल्डा में गैर संवैधानिक तरीके से मंडल अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध