झारखंड

बरही में दिनदहाड़े बड़ी बैंक डकैती, करोड़ों का सोना और 5 लाख कैश ले उड़े अपराधी

बीरेंद्र शर्मा/न्यूज11 भारत बरही/डेस्क: बरही में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की घटना सामने आई है. चार हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब  करोड़ों  रुपये का सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिया. बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे. एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि अन्य मास्क और गमछे से चेहरा छिपाए हुए थे. सभी के हाथों में देशी हथियार थे. 

बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में लेकर लॉकर खुलवाया. इसके बाद सोना और कैश लेकर फरार हो गए.घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, जिससे कुछ समय तक किसी को जानकारी नहीं मिल सकी. जिस आसानी और योजना के साथ यह वारदात हुई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधी पहले से पूरी जानकारी रखते थे और संभवतः अंदरूनी सहयोग भी मिला हो सकता है. गौरतलब है कि यह बैंक शाखा करीब 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के MGM अस्पताल के 7वें मजिल से मरीज कैदी ने कूदकर की आत्महत्या, परिसर में मचा हड़कंप