झारखंड

गांडेय के पंडरी गांव के पास तीन माह से खराब पड़ा चापाकल, ग्रामीणों व राहगीरों को हो रही परेशानी

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग के किनारे स्थित पंडरी गांव के समीप सार्वजनिक दुर्गा मंदिर एवं हटिया मैदान के पास लगा चापाकल पिछले तीन माह से खराब पड़ा हुआ है. चापाकल खराब रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बताया गया कि यह चापाकल मुख्य सड़क किनारे होने के कारण राहगीरों के लिए पेयजल का एक महत्वपूर्ण साधन था, लेकिन लंबे समय से खराब रहने के कारण लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.

गुरुवार को ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द खराब चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में शीघ्र मरम्मत कर लोगों को राहत दिलाई जाए. मौके पर रोहन राणा, आनंद गुप्ता, बिट्टू राम, अनुज यादव, सरयु यादव, सूरज कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: टोकलो थाना पुलिस और उत्पाद विभाग  ने ध्वस्त की अवैध शराब भट्टी, 1600 किलो जावा महुआ जब्त, 40 लीटर देसी शराब बरामद