झारखंड

बरवाडीह के बिरसा सेवा सदन में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन, सैकड़ों लोग हुए शामिल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह–मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित बिरसा सेवा सदन में पवित्र रमजान माह के अवसर पर इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जाकिर हुसैन की अगुवाई में किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए.इफ्तार कार्यक्रम में सर्किल इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद, रीडर तारिक रहमान, एएसआई मो. अनवर सहित बड़ी मस्जिद के सदर, सेक्रेटरी और कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही. सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया.इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है. ऐसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं.कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इफ्तार के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में शांति, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी.आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: ए.के. सिंह कॉलेज जपला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन