SSB के नेतृत्व में हजारीबाग में निकली फिटनेस रैली, जवानों और युवाओं ने की साइकिलिंग
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: दिनांक 24 मई 2026 को संजीव कुमार, कमांडेंट 35 बटालियन स.सी.बल, चतरा (झारखण्ड) के दिशानिर्देशन में 'फिट इंडिया मूवमेंट' के अंतर्गत 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' के विशेष 75वें मेगा संस्करण का आयोजन साईं प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में अत्यंत उत्साह के साथ किया गया. इस ऐतिहासिक आयोजन में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों, प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं तथा स्थानीय युवाओं ने प्रतिभाग किया तथा साथ मिलकर साइकिलिंग की और 'स्वस्थ भारत, सशक्त भारत' का संदेश दिया.
इस अवसर पर उपस्थित SSB अधिकारी ने कहा, 'यह 75वां संस्करण केवल एक साइकिलिंग अभियान नहीं है, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी खेल उत्सव है जो देश को एक वैश्विक खेल शक्ति के रूप में उभरने का प्रतीक है. सशस्त्र सीमा बल न केवल देश की सुरक्षा, बल्कि नागरिकों की फिटनेस के लिए भी प्रतिबद्ध है'.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा सीट पर BJP का कब्जा, TMC को लगा बड़ा झटका