झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के कांके थाना क्षेत्र से निकल के सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, कांके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. जमकर हुई मारपीट में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. मारपीट दोनों पक्षों के बीच मारपीट की वजह ऑटो पार्किंग और आपसी विवाद बताई जा रही है.

वहीं मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़ित व्यक्ति ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है कि सामने वाला आरोपी तलवार और डंडे से लैस होकर मारपीट करने के लिए आया था. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल स्थिति नियंत्रण में करने में जुटी हुई है. यह भी पढ़ें: वेतन मद में अवैध निकासी: वित्त विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश