जमशेदपुर में लगाई जाएगी बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण शिविर, सभी समस्या का होगा समाधान!
न्यूज 11 भारत बहरागोड़ा/डेस्क: विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, घाटशिला की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु जनता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत सहायक अभियंता अमीर हमजा ने बताया कि आगामी 15 मई को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय सभागार में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक शिविर आयोजित होगा.
वहीं 16 मई को गुड़ाबांधा प्रखंड कार्यालय में भी इसी प्रकार का शिविर लगाया जाएगा.उन्होंने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया जाएगा. उपभोक्ता अपने बिजली बिल में त्रुटि सुधार, खराब मीटर बदलवाने, बिजली बिल में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने समेत अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का निवारण करवा सकेंगे.
विभाग की ओर से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की गई है. इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता अमीर हमजा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाना और त्वरित सेवा उपलब्ध कराना है.