फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस
अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिला के मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो पंचायत अंतर्गत बांडी टोला (रतहा खाड़) में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. होली का त्योहार मनाने के लिए बाहर से घर लौटा 28 वर्षीय सुभाष सिंह ने अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. उदेश्वर सिंह के पुत्र सुभाष के इस आत्मघाती कदम से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने बताया कि वह मजदूरी के लिए बाहर रहता था और त्योहार मनाने के लिए ही हाल में घर आया था. खुशियों के बीच घटी इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन पड़ताल कर रही है. फिलहाल, क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है.
यह भी पढ़ें: पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र