राजगंज के पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय में 480 बच्चों को मिलेगा शुद्ध जल, लगाया गया आरओ पेयजल
उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में अध्ययनरत कुल 480 विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं निर्मल पेयजल उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, राजगंज द्वारा किया गया है, जो प्रशंसा के पात्र हैं. अब विद्यालय के सभी बच्चों को आरओ+यूवी तकनीक से संशोधित स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा, जिससे जलजनित बीमारियों से बच्चे, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सुरक्षित रहेंगे.
इस अवसर पर आरओ+यूवी से संशोधित पेयजल सुविधा का उद्घाटन फीता काटकर चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, राजगंज के यूनिट मैनेजर मिथिलेश कुमार उपाध्याय, ब्रांच मैनेजर समर महतो, ऑडिट मैनेजर विकास यादव एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के सीआरपी पवन कुमार सहित शिक्षक नागेश्वर प्रजापति, सुबोध कुमार, अफाजुद्दीन अंसारी, श्रीनिवास कुमार माहथा, पूनम श्रीवास्तव, नीतू चौरसिया, प्रतिमा कुमारी एवं कार्तिक प्रसाद महतो उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: बुजुर्ग महिला की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, डायन-बिसाही के आरोप में हुई थी हत्या