झाड़-फूंक के अंधविश्वास में गई युवक की जान: डॉक्टर

जहरीले सांप के डसने से 40 वर्षीय युवक का मौत, खेत से काम करके लौटने दौरान घटी घटना

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत लातेहार/डेस्क: जिले में सांप काटने की घटना आए दिन देखने को मिल रहा है. रविवार देर शाम को बालूमाथ पुलिस अनुमंडल अंतर्गत फुलसु ग्राम में एक जहरीले सांप ने एक युवक को डस लिया, जिससे युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के फूलसु  मतकोमा ग्राम निवासी पंकज गंझू पिता वासुदेव गंझु के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक शाम को खेतों में काम कर लौट रहा था कि इसी दरमियान रस्ते पर एक जहरीले सांप ने डस लिया जिससे युवक मूर्छित हो गया. आनंन-फानन में परिजन एवं कुछ ग्रामीणों ने अस्पताल जाना छोड़ गांव में ही झाड़ फूंक करवाने लगे. अंधविश्वास के चक्कर में आकर घायल युवक को लंबे समय तक गांव में ही झाड़ू फुक कराया गया. लंबे समय बीत जाने से सांप का जहर पूरा शरीर पर फैल गया जिससे उसकी मौत हो गई. जिसके बाद कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के सलाह पर परिजनों ने युवक को बेहोशी अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, पर तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने युवक का गहन जांच उपरांत के बाद मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि इन बरसात के दिनों में सांप का काटना आम हो गया है. आए दिन इस तरह की घटना देखी जा रही है डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने आम ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि जब भी कोई जहरीले सांप या जानवर काट ले या डस ले तो समय को जाया ना करते हुए तुरंत उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाएं या डॉक्टरी इलाज कराएं,तभी मरीज की जान बचाई जा सकती है .अन्यथा अंधविश्वास झाड़ फुक में समय जाया करने से मरीज की जान चली जाएगी. डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में हर तरह की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध इस व्यवस्था का लाभ उठाएं. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है. और परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी पाकर स्थानीय थाना पुलिस शव को पंचनामा कर अतः परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है.