झारखंड

झारखंड में 15 नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में सौंपा दायित्व.. देखें लिस्ट

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 15 नवप्रोन्नत अधिकारियों की विभिन्न विभागों में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की. अधिकारियों को अगले आदेश तक अलग-अलग विभागों और पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया हैं.

पोस्टिंग सूची और जिम्मेदारियां

जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों की पोस्टिंग इस प्रकार है:

  1. दिलेश्वर महतो - उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद गुमला
  2. इशतियाक अहमद - संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड
  3. विधानन्द शर्मा पंकज - संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
  4. संगीता लाल - संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड
  5. रोबिन टोप्पो - संयुक्त सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
  6. नयन तारा केरकेट्टा - निदेशक (प्रशासन), कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
  7. अरुण कुमार सिंह - संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
  8. आलोक शिकारी कच्छप - परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूंटी
  9. अनिलसन लकड़ा - संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग
  10. नागेंद्र पासवान - उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पूर्वी सिंहभूम
  11. सुबोध कुमार - संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग
  12. आशिष प्रकाश - निदेशक, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
  13. नीरज कुमार सिंह - संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग
  14. जुल्फीकार अली - संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग
  15. अर्चना मेहता - संयुक्त सचिव, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मार्च की गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, गढ़वा-चतरा में भी लू का असर