झारखंड कैडर के 15 प्रशासनिक अधिकारियों को मिला IAS का दर्जा, केंद्र ने जारी की अधिसूचना
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड कैडर के 15 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति दे दी गई है. इन अधिकारियों का चयन वर्ष 2024 में ही हो गया था, लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार जिन अधिकारियों को IAS में प्रोन्नत किया गया है, उनमें दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा, पंकज कुमार, संगीता लाल, रॉबिन टोप्पो, नयनतारा, अरुण कुमार सिंह, अशोक शिकारी कश्यप, अनिल सन लाकड़ा, आसिफ इकराम, सुबोध कुमार, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली और अर्चना मेहता शामिल हैं.