अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत
प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है. जहाँ बीते माह प्रखंड के मस्जिद मुहहला मे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट मे आने के एक 6 वर्ष का बच्चा गभीर रूप से घायल हों गया था. वहीं अब प्रखंड के अहिरपुवा मे रूमी खान के घर की छत से मात्र 2 से 3 फिट उचाई मे जर्जर अवस्था मे तार झूल रहा है, जिसे रोजना दुर्घटना का भय बना होता है. रूमी खान के अनुसार कई बार तार टूट कर गिर चूका है पर अब तक विभाग ने सज्ञान नहीं लिया. रूमी के साथ मुहहले के इमरान अंसारी अकरम अंसारी समेत अन्य लोगों ने विधायक और जिला परिषद से मामले मे सज्ञान लेकर पहल करने की माँग की. वहीं दूसरी ओर बेतला के कई टोले मे जर्जर तार झूलने के साथ मोरवाई मंडल मार्ग मे भी जर्जर तार दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है. मामले मे विभाग के सहायक अभियता अमित ने बताया की जर्जर तार अन्य समस्याओं को लेकर शिकायत प्राप्त होते ही जांच करवा कर कार्यवाई की जा रही है.