झारखंड

CBSE 10 वीं बोर्ड परीक्षा में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र सफल

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा संचालित 10वीं बोर्ड परीक्षा में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्र नैतिक राज गुप्ता सर्वाधिक 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने. जबकि गौरव करमाली 93% अंक लाकर दूसरे, आशुतोष कुमार गुप्ता 92.4% अंक लाकर तीसरे, अनामिका कुमारी 92% अंक प्रतिशत लाकर चौथे स्थान पर रही. जबकि 88.5% अंक के साथ रविकांत करमाली पाँचवें स्थान पर रहे. विद्यालय के कुल 81 परीक्षार्थियो में से 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 04; 85 प्रतिशत से 89.5 प्रतिशत अंक के मध्य-10; 80 प्रतिशत से 84.5 प्रतिशत अंक के मध्य- 14; तथा 75 प्रतिशत से 79.5 प्रतिशत अंक के बीच कुल 09 छात्र रहे. विषय वार सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों में समाज शास्त्र में गौरव करमाली 99%, विज्ञान में नैतिक राज गुप्ता एवं आशुतोष गुप्ता 96%, अंग्रेजी में 95%, गौरव करमाली हिन्दी में 95% सुसुनिधि कुमारी तथा आई॰टी॰ में 95% अंक प्राप्त करने वाले नैतिक राज गुप्ता तथा आशुतोष गुप्ता रहे. गणित में सर्वाधिक 96% अंक रविकांत करमाली तथा सुकृतिका कुमारी ने प्राप्त किया. छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा, प्राचार्या प्रियम्दा झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. ये भी पढ़ें- भाषा विवाद पर बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JTET नियमावली रद्द की