देश-विदेश

स्कूलों में अब पढ़ाई से पहले पानी जरूरी! सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ की घंटी

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. तेज धूप और बढ़ते तापमान ने आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ा दी हैं. इसी स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सभी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं. अब स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों की सेहत और हाइड्रेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

हर घंटे बजेगी ‘वॉटर बेल’ नई एडवायजरी के अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में अब हर 45 से 60 मिनट के बीच एक विशेष ‘वॉटर बेल’ बजाई जाएगी. इस घंटी का उद्देश्य बच्चों को समय-समय पर पानी पीने की याद दिलाना है, ताकि गर्मी के बीच डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके. सरकार का मानना है कि बच्चे पढ़ाई में व्यस्त होकर अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में यह कदम बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा हैं. 

मॉर्निंग असेंबली पर भी असर भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की सुबह की प्रार्थना सभा यानी मॉर्निंग असेंबली पर भी बदलाव किया गया हैं. निर्देश दिए गए है कि असेंबली या तो रद्द की जाए या फिर केवल छायादार और बंद स्थानों (इनडोर एरिया) में आयोजित की जाए. खुले मैदान में लंबे समय तक खड़े रहने से बच्चों पर गर्मी का बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: आसमान से बरस रही आग! झारखंड में गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी  

टीचर्स और पेरेंट्स के लिए खास निर्देश शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अभिभावकों को मौसम से जुड़े हर जरूरी अपडेट समय-समय पर दें. साथ ही बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पेरेंट्स से सहयोग मांगा गया हैं. अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को हल्के रंग के सूती कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें, ताकि गर्मी का असर कम हो. इसके अलावा बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया हैं. 

यूपी में भी बदला स्कूलों का समय दिल्ली ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है. यूपी सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया हैं. अब ये स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे. लखनऊ और प्रयागराज जैसे कई जिलों में गर्मी की तीव्रता को देखते हुए स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही बंद किए जा रहे हैं.

झारखंड में भी बच्चों को राहत झारखंड की राजधानी रांची में भी प्रशासन ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया हैं. यहां केजी से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक चलाने का फैसला लिया गया हैं. इससे बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सकेगा.

छत्तीसगढ़ में घोषित हुई गर्मी की छुट्टियां छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया हैं. इससे साफ है कि देश के कई राज्यों में मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार कदम उठा रहा हैं. मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी हैं. कई राज्यों में लू चलने और गर्मी के रिकॉर्ड टूटने की आशंका जताई गई हैं. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई हैं. 

यह भी पढ़े: नंदीग्राम में वोटिंग से पहले बड़ा फेरबदल, EC ने बदला पुलिस ऑब्जर्वर, पूर्व CBI अधिकारी को मिली जिम्मेदारी