देश-विदेश

उत्तराखंड: पूर्णिमा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: उत्तराखंड से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के हरिद्वार में आज (1 जून) तड़के सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. यह हादसा सप्तऋषि क्षेत्र के पास एक डंपर और बस की टक्कर की वजह से हुआ है. जिसमे एक महिला की मौत हो गई है. वहीं 38 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चियां शामिल हैं.

वहीं घटना के बाद पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस बस में कुल 45 यात्री सवार थे. सभी यात्री राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले थे. पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालु स्नान के लिए हरिद्वार आए हुए थे. सभी दर्शन व स्नान के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच सुबह करीब 7:15 बजे सप्तऋषि क्षेत्र में एक ढाबे के पास यह हादसा हुआ.

वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि बस चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई. इस घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई. कई लोग इस बस के अंदर ही फस गए. घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस हादसे की जानकारी नजदीकी थाने को दी साथ ही तत्परता दिखाते हुए राहत बचाव का कार्य शुरू किया.

जिसके बाद सभी  घायलों को बस से बाहर निकालकर  तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 38 यात्रियों को जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 30 महिलाएं, छह पुरुष और दो बच्चियां शामिल हैं. सभी का इलाज जारी है. वहीं इस हादसे में अपनी जान गवाने वाली महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं प्रशासन मृतका के परिजनों को सूचना देने और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: CM Livestock Development Scheme: चयनित लाभुक 10 जून तक जमा करें अंशदान राशि, बीएएचओ की अपील