देश-विदेश

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा आज, रांची में 36 सेंटरों पर हाई अलर्ट.. 200 मीटर दायरे में धारा BNS 163 लागू

AI Generated Image

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आज रविवार को आयोजित की जा रही हैं. परीक्षा को लेकर पूरे देश में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. इस बार देशभर से 8,19,372 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे है जबकि परीक्षा के लिए कुछ 83 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें भुवेनश्वर, कानपुर और मेरठ को नए परीक्षा केंद्र में जोड़ा गया हैं.

रांची में 36 परीक्षा केंद्रों पर सख्ती राजधानी रांची में UPSC परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. शहर के 36 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई हैं. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों के 200 मीटर दायरे में BNS 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई हैं. प्रशासन के आदेश के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगाने, अनावश्यक आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक रहेगी. पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई हैं.

दो पालियों में होगी परीक्षा UPSC प्रीलिम्स परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई हैं.

इस वर्ष UPSC ने कुल 933 पदों के लिए भर्ती निकाली हैं. इनमें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए 33 पद आरक्षित हैं. अधिसूचित पदों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 150 पद और भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 40 पद शामिल हैं.

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल के फलता में वोटों की गिनती शुरू, री-पोलिंग में हुई थी बंपर वोटिंग