देश-विदेश

सरदार पटेल की 150वीं जयंती आज, PM मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: भारत आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहा हैं. स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे पटेल की जयंती हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है लेकिन इस वर्ष का आयोजन विशेष है, क्योंकि यह उनकी 150वीं जयंती है और इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर (केवडिया) स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया हैं.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर होगा विराट समारोह 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने आज राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे और सरदार पटेल के राष्ट्र-निर्माण में योगदान को याद करेंगे. समारोह में राज्यों की झांकियां, सांस्कृतिक परेड और देशभर से आए 900 से अधिक कलाकारों के शानदार प्रदर्शन शामिल होंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए ‘भारत की ताकत उसकी विविधता में एकता’ का संदेश दिया जाएगा.

पीएम मोदी ने दिखाई 25 नई ई-बसों को हरी झंडी जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 25 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पहल सतत पर्यटन और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं. इसके साथ ही एकता नगर में अब कुल 55 ई-बसें संचालित होंगी, जिनसे पर्यटक पूरे क्षेत्र में मुफ्त और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे. प्रधानमंत्री की यह ग्रीन ट्रांसपोर्ट पहल एकता नगर को भारत की पहली “ई-सिटी” (E-City) बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. इन वातानुकूलित बसों में एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक चलने की क्षमता हैं. साथ ही, इनमें दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें जैसी सुविधाएं भी हैं.

स्मारक सिक्का और डाक टिकट का हुआ विमोचन सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी ने ₹150 मूल्य का स्मारक सिक्का और एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया. यह दोनों प्रतीक सरदार पटेल की राष्ट्रनिर्माण यात्रा और उनकी अदम्य देशभक्ति को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं.

पटेल परिवार से मुलाकात, साझा किए यादगार पल कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने केवडिया में सरदार पटेल के परिवारजनों से मुलाकात की. पीएम ने एक्स (X) पर साझा किया, “केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार से मिलना और उनके साथ राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करना सौभाग्य की बात है.”इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के योगदान और मूल्यों को देश की एकता की नींव बताया. समारोह में सरदार पटेल के कई वंशजों के भी उपस्थित रहने की संभावना हैं.

 

देशभर में एकता की शपथ और रैलियां राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशभर में “रन फॉर यूनिटी” जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं. सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जा रही हैं. 

कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े:  Bank Holidays in November: नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक! RBI ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, देखें यहां