13 वर्षों बाद रेल मंत्रालय ने किया है बदलाव, 1 जुल

बिना टिकट यात्रिगण सावधान! पकड़े जाने पर अब 250 की जगह लगेगा 500 रुपए जुर्माना, रेलवे ने बदले हैं और भी कई नियम

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं है. रेल मंत्रालय ने 13 वर्षों बाद अपने नियमों में बदलाव कर बिना टिकट यात्रियों पर जुर्माने की राशि भारी बदलाव किया है. अब तक न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए लगता था, जिसे बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है. इतना ही नहीं, दूसरे यात्री के टिकट पर यात्रा करना भी अब भारी पड़ेगा. रेल मंत्रालय ने जिन नियमों में बदलाव किया है, 18 जून को देश के सभी रेलवे जोन्स को आदेश जारी कर दिया है. ये नियम 1 जुलाई 2026 से प्रभारी हो जायेंगे.

बता दें कि बिना टिकट यात्रा करने वालों से रेलवे फिलहाल 250 रुपए जुर्माना और जहां से जहां तक यात्रा कर रहा है, उसका पूरा किराया वसूलता था. वर्तमान में जो न्यूनतम 250 रुपये का जो जुर्माना प्रभावी है, वह 2013 से प्रभावी है. 2013 में नया नियम बनने तक बिना टिकट यात्रा पर 50 रुपए जुर्माना और पूरी यात्रा का किराया लगता था. लेकिन अब ऐसे यात्रियों के पकड़े जाने पर उन पर 500 रुपए जुर्माना और यात्रा का किराया वसूला जाएगा.

रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दूसरे व्यक्ति के नाम पर बुक टिकट लेकर यात्रा करना अब और भारी पड़ेगा. ऐसे यात्रियों के पकड़े जाने पर टिकट जब्त कर लिया जाएगा. यात्री को टिकट का पूरा किराया देना होगा और न्यूनतम 500 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा. भुगतान नहीं कर पाने की स्थिति में रेलवे मामला कोर्ट तक ले जा सकता है.

अवैध वेंडर्स और-भीख मांगने वालों पर भी बढ़ेगी सख्ती

रेलवे ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति वाले वेंडर्स पर 2000 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है. जुर्माना नहीं देने पर तीन महीने तक की जेल या 5000 रुपए तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. बार-बार नियम उल्लंघन करने वालों पर रेलवे और भी सख्ती बरतेगा. ऐसा करने वालों को एक साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है. ट्रेन और स्टेशन परिसर में भीख मांगने पर भी रेलवे सख्ती बरतने वाला है.

रेलवे ने नशे की हालत में हंगाला करने वालों पर भी रेलवे नकेल कसेगा. यात्रियों को परेशान करने, गाली-गलौज करने या हंगामा करने वालों के खिलाफ रेलवे सख्त कार्रवाई करेगा. इन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है और इन्हें ट्रेन से उतारा भी जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Telegram 'Gone', VPN 'On'! अस्थाई प्रतिबंध पर यूजर्स में देखने को मिल रहा नया ट्रेंड! वजह भी आई सामने!