सपनों के भूत ने ले ली जान! अंधविश्वास बना खून की वजह.. जानें इंदौर की खौफनाक वारदात
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: कहते है एक दोस्त ही दूसरे दोस्त का सबसे बड़ा दुश्मन हो सकता है और ऐसा इंदौर में हुई एक वारदात ने सच कर दिया हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अंधविश्वास और डर ने इंसानियत को तार-तार कर दिया. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही साथी मजदूर की सिर्फ इस शक में हत्या कर दी कि उसपर तंत्र-मंत्र किया गया है, जिससे उसे सपनों में भूत दिखाई देते थे.
खुले मैदान में मिला खून से सना शव घटना का खुलासा तब हुआ जब तीन दिन पहले पुलिस को एक खुले मैदान में एक अज्ञात युवक का शव मिला. शव की हालत बेहद भयावह थी. चेहरा पत्र से इस कदर कुचला गया था कि पहचान करना मुश्किल हो गया. यह मामला पुलिस के लिए एक ब्लाइंड मर्डर बन गया था. जांच के दौरान मौके से मिले दो बिना सिम कार्ड वाले कीपैड मोबाइल फोन ने केस की दिशा बदल दी. साइबर सेल की मदद से जब इन फोन का डेटा खंगाला गया तो मृतक की पहचान सागर निवासी गोलू उर्फ कृष्ण कुमार अहिरवार के रूप में हुई.
बैतूल से पकड़ा गया आरोपी पहचान होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास को बैतूल से गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही उसके दो अन्य साथी भूरा और कृष्णा को भी हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपी विकास ने जो खुलासा किया, वह हैरान कर देने वाला था. उसने बताया कि उसे लंबे समय से भ्रम हो रहा था कि उसका साथी गोलू उसपर तंत्र-मंत्र कर रहा हैं. इसी वजह से उसे अजीब साये और भूत दिखाई देते थे. डर और शक ने उसके दिमाग पर इस कदर कब्जा कर लिया कि उसने हत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया.
शराब के नशे में हुआ विवाद, फिर वारदात जानकारी के अनुसार, घटना वाली शाम सभी मजदूर मैदान में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान तंत्र-मंत्र को लेकर विवाद बढ़ गया. गुस्से और डर के मिश्रण में बिकास ने पास खड़ी ईट से गोलू के सिर पर हमला कर दिया. इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया. पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और फिलहाल उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही हैं.
यह भी पढ़े: मांडर टोल प्लाजा में मारपीट का मामला, शादी में जा रहे लोगों ने मचाया खूनी बवाल!