देश-विदेश

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक हुई. बैठक में पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा हुई. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई ये बैठक करीब ढाई घंटे तक चली. मीटिंग में मिडिल ईस्ट संकट से निपटने का प्लान तैयार किया गया. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए. वहीं, पीएम मोदी ने राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की. पीएम मोदी ने लोगों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया. अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की. साथ ही ‘टीम इंडिया’ की तरह मिलकर काम करने का आह्वान किया. PM मोदी ने कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा.  ये भी पढ़ें- सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती