पटना के लिए उड़े विमान में खराबी

पटना के लिए उड़े विमान में खराबी, दिल्ली से टेकऑफ के बाद दोबारा उतारा गया

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: दिल्ली से पटना जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर दोबारा सुरक्षित उतारा गया. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट प्रबंधन ने राहत की सांस ली.

मिली जानकारी के अनुसार, विमान संख्या SG 497 ने दिल्ली से सुबह 9.41 बजे उड़ान भरी थी. टेकऑफ के कुछ देर बाद ही पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ. पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी और बोइंग 737-8A विमान को वापस दिल्ली में लैंड कराने की अनुमति मांगी.

सूचना मिलते ही विमान को आनन-फानन में दोबारा एयरपोर्ट पर उतारा गया. एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान की गहनता से जांच की जा रही है. यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़े: विनय सिंह के तार दुबई से जुड़े! ACB खंगालेगी बिहार-बंगाल में 'अवैध संपत्ति' का नेटवर्क