देश-विदेश

देश के 10 राज्यों की 25 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, बीजेपी अपने उम्मीदवारों के चयन और रणनीतिक तैयारियों में जुटी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारत के निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्य सभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. सोमवार से इन सीटों के लिए नामांकन की शुरुआत हो गयी है. उम्मीदवार 8 जून तक अपना नामांकन कर सकेंगे. 9 जून को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच होगी, 11 जून नाम वापसी की तिथि निर्धारित है. इन सभी सीटों के लिए मतदान 18 जून को होगा और उसी दिन मतदान के परिणाम भी आ जाएंगे.

बता दें कि आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे ज्यादा 4-4 राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए 3-3 सीटों पर मतदान होना है. झारखंड की दो सीटों पर और मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 सीट पर चुनाव होगा.

वैसे तो राज्य सभा सीटों पर चुनाव की घोषणा के बाद से ही इन सभी राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ी हुई हैं और जोड़तोड़ की राजनीति चल रही है, लेकिन आज जब नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है, इसके चलते राजनीतिक गतिविधियों में और भी तेजी आ गयी है, क्योंकि अब किसी भी पार्टी के पास कोई भी निर्णय लेने, जोड़ तोड़ करने या कोई और राजनीतिक फैसला लेने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है.

भाजपा जो इन चुनावों से अपने लिए ज्यादा से ज्यादा फायदा लेना चाह रही है, उसके भी शीर्ष नेताओं की बैठकों का दौर चल रहा है. भाजपा ने अभी तक अपने किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है, क्योंकि वह जो भी फैसला लेगी उसकी दूरगामी राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं. इसलिए वह बहुत दूरदर्शिता पूर्वक और ठोस निर्णय लेने के लिए लगातार बैठकें कर रही है.

इस बीच पंजाब से खबर आ रही है कि राज्य सभा के भाजपा उम्मीदवार के लिए जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है वह हैं केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू. रवनीत सिंह बिट्टू के भाजपा इसलिए संसद में रखना चाह रही है, क्योंकि अगले साल पंजाब में चुनाव होने हैं और भाजपा इस राज्य के लिए कुछ ज्यादा ही आशान्वित है. भले ही नगर निकाय चुनाव में उसे निराशा उठानी पड़ी है, लेकिन उसकी बढ़ी हुई सीटें उसके बढ़ते जनाधार की और संकेत कर रहे हैं. चूंकि रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के प्रभावशाली बीजेपी नेता हैं, इसलिए यह तय माना जा रहा है कि राज्यसभा के लिए उसके उम्मीदवार हो सकते हैं. वैसे भी एक-दो दिन में यह तय हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की शिष्टाचार मुलाकात