देश-विदेश

मई में महंगाई का नया झटका? गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल तक महंगे होने की संकेत

AI Generated Image

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: मई की शुरुआत के साथ ही आम आदमी के बजट पर दबाव बढ़ने लगा हैं. पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि आने वाले दिनों में ईंधन के दाम 4 से 5 रूपए प्रति लीटर तक बढ़ सकता हैं. 

क्या सच में बढ़ेंगे दाम? सूत्रों के मुताबिक, तेल कंपनियां लंबे समय से घाटे में चल रही है और कीमतों में संशोधन का दबाव बना रही हैं. ऐसे में सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाने पर फैसला ले सकती हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन संकेत साफ है कि आम जनता को जल्द झटका लग सकता हैं.

वैश्विक कारण बने बड़ी वजह ईंधन कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय हालात को जिम्मेदार माना जारहा हैं. खासतौर पर ईरान से जुड़े तनाव और होर्मुज स्ट्रेट संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई हैं. इसके साथ ही वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता भी तेल बाजार को प्रभावित कर रही हैं.

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट देश के अलग-अलग शहरों में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार हैं:

  • नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रूपए और डीजल 87.67 रूपए हैं.
  • मुंबई में पेट्रोल 103.54 रूपए और डीजल 90.03 रूपए हैं.
  • कोलकाता में पेट्रोल 105.45 रूपए और डीजल 92.02 रूपए हैं.
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रूपए और डीजल 92.39 रूपए हैं.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रूपए और डीजल 90.99 रूपए हैं.
  • हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 रूपए और डीजल 95.65 रूपए हैं.
  • अहमदाबाद में पेट्रोल 94.56 रूपए और डीजल 90.25 रूपए हैं.
  • जयपुर में पेट्रोल 104.88 रूपए और डीजल 90.36 रूपए हैं.
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रूपए और डीजल 87.76 रूपए हैं.
  • पटना में पेट्रोल 105.18 रूपए और डीजल 92.04 रूपए हैं.
  • भोपाल में पेट्रोल 106.52 रूपए और डीजल 91.89 रूपए हैं.
  • गुवाहाटी में पेट्रोल 93.23 रूपए और डीजल 89.46 रूपए हैं.
  • अमृतसर में पेट्रोल 98.29 रूपए और डीजल 88.06 रूपए हैं.
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.10 रूपए और डीजल 92.69 रूपए हैं.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रूपए और डीजल 82.45 रूपए हैं.
  • रांची में पेट्रोल 97.86 रूपए और डीजल 92.62 रूपए हैं.
  • रायपुर में पेट्रोल 99.44 रूपए और डीजल 93.39 रूपए हैं.
  • देहरादून में पेट्रोल 93.17 रूपए और डीजल 88.01 रूपए हैं.
  • शिमला में पेट्रोल 95.27 रूपए और डीजल 87.31 रूपए हैं.
  • श्रीनगर में पेट्रोल 100.70 रूपए और डीजल 86.88 रूपए हैं.

महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर अगर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते है तो इसका असर सिर्फ वाहन चलाने वालों तक सीमित नहीं रहेगा. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट भी महंगा होगा. साथ ही सब्जी, दूध, राशन, खेती-किसानी की लागत, डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स सेवाएं भी महंगा होगा. यानी हर आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. 

स्थिरता के बाद झटका? पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी लेकिन अब संभावित बढ़ोतरी इस राहत को खत्म कर सकती है और महंगाई को फिर से तेज कर सकती हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: कहीं तपिश तो कहीं राहत की फुहार, राज्य में दिख रहा 'मिक्स वेदर' का असर