देश-विदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में इसी सत्र में होगा संशोधन, लोकसभा की सीटें बढ़कर 816 तक पहुंचने की संभावना

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एनडीए की बैठक में केन्द्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संशोधन करने का अहम फैसला लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित संशोधन के तहत लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं की कुल सीटों में 33 प्रतिशत बढ़ेंगी. इस बदलाव के बाद लोकसभा की सीटें बढ़कर 816 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस पुनर्गठन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, यह संशोधित व्यवस्था 2029 के आम चुनावों से लागू हो सकती है. साथ ही, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को तीन चुनावों तक सुरक्षित रखने का प्रावधान भी किया जा सकता है, जिससे महिला प्रतिनिधित्व को दीर्घकालिक मजबूती मिले. खबर यह भी है कि केन्द्र सरकार मौजूदा संसदीय सत्र में ही इस संबंध में संवैधानिक संशोधन विधेयक पेश कर सकती है.   ये भी पढ़ें- जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति और प्रोन्नति से जुड़े मामले में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित