देश-विदेश

रक्षक बना भक्षक! जो कभी लोगों के देखता था हाथ.. वहीं निकला असली बदमाश, नासिक में ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: आज कल इस दुनिया में अंधविश्वास पर सब ध्यान देते हैं. अगर उनके साथ कुछ बुरा हो जाए तो वे इसे अपशकुन मान लेते हैं. वहीं कुछ अच्छा हो जाए तो उनके लिए मानो सबसे अच्छा दिन हैं. डॉक्टर के बाद अगर लोग किसी को पूजते है तो वो होते है बाबा! उन्हें लगता है कि उनकी सारी दुख, तकलीफों का इलाज सिर्फ बाबा होते हैं. लेकिन तब क्या होगा जब एक ऐसा ही बाबा आम जनता के लिए जानलेवा बन जाए. जी हां, महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. 

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. उस पर गंभीर आरोप है कि उसने महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर लंबे समय तक दुष्कर्म किया और कई महिलाओं का शोषण किया. 

पुलिस के अनुसार, अशोक खरात ने धार्मिक अनुष्ठानों और दैवीय शक्तियों का झांसा देकर 35 वर्षीय विवाहित महिला का विश्वास जीता. नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच उसने महिला को बार-बार नशीला पदार्थ खिलाकर कुकर्म किया. खरात के ऑफिस से पेन ड्राइव बरामद हुई, जिसमें 58 अश्लील वीडियो क्लिप हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन वीडियो में कई हाई-प्रोफाइल महिलाएं और सेलिब्रिटी शामिल हो सकती हैं. वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.

ब्लैकमेलिंग और रैकेट का खुलासा जांच में यह भी सामने आया कि खरात का एक पूर्व कर्मचारी नीरज जाधव महिलाओं को आपत्तिजनक फोटो भेजकर रंगदारी वसूलता था. आरोपी के कार्यालय में एक और कर्मचारी पर शिरडी में धमकी देने का मामला दर्ज हुआ. इससे पूरे नेटवर्क के बड़े रैकेट होने की आशंका जताई जा रही हैं.

राजनीतिक संबंध और संपत्ति अशोक खरात, जो पहले मर्चेंट नेवी में काम कर चुका है, ज्योतिष और अंकशास्त्र के जरिए चर्चित हुआ. वह कई बड़े राजनीतिक नेताओं और प्रभावशाली लोगों का भविष्य बताने के लिए मशहूर थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि पिछले 15 वर्षों में उसने लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की हैं. पुलिस ने आरोपी के ठिकानों से भारी नकदी, संपत्ति, हथियार और दस्तावेज भी बरामद किए हैं. महाराष्ट्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला IPS अधिकारी तेजस्विनी सतपुते के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया हैं. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

यह भी पढ़े: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को रहेंगी बिहार का दौरा, जाएंगी नालंदा विश्वविद्यालय